फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिटर को ग्राम प्रधान के पति ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडिटर को ग्राम प्रधान के पति ने पीटा
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के बरौलहा गांव का मामला, छह के खिलाफ दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। क्षेत्र के बरौलहा गांव में शुक्रवार सुबह ऑडिट करने गए ऑडिटर को प्रधानपति ने साथियों संग मिलकर पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके सहयोगियों से भी अभद्रता की गई। पीड़ित ने छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

विकास खंड नेवादा के बरौलहा गांव में मनरेगा से कराए गए विकास कार्यों और प्रधानमंत्री आवास का सोशल ऑडिट होना है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार सुबह सोशल ऑडिट कोआर्डिनेटर बृजेश कुमार अपने सहयोगी राजकुमार व सुमित के साथ गांव पहुंचे। बृजेश की मानें तो अभिलेख मांगने पर प्रधानपति अभद्रता करने लगा। ऐतराज जताने पर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे सहयोगियों को भी अपशब्द कहा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने प्रधानपति व उसके पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मामले में चरवा कोतवाल राधेश्याम वर्मा का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद एफआईआर लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें