फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विकास भवन के चौकीदार ने डंडे से चालक को पीटा, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में तैनात चौकीदार ने बृहस्पतिवार देर शाम उपायुक्त स्वत: रोजगार के वाहन चालक पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से चालक लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर मौके पर लोग जुटे और किसी तरह बीचबचाव किया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और चौकीदार को हिरासत में ले लिया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है।
जानकारी के मुताबिक उपायुक्त स्वत: रोजगार सुखराज बंधु और डीसी मनरेगा मनोज वर्मा देर रात तक कार्यालय में कार्य कर रहे थे। दोनों को घर छोड़ने के बाद चालक आशुतोष विकास भवन लौटा।
विज्ञापन

आशुतोष ने पुलिस को बताया कि गाड़ी खड़ी करने के बाद जैसे ही घर जाने लगा, तभी चौकीदार सागर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने रेलिंग से झंडे का डंडा निकाला और उस पर हमला कर दिया।
सिर पर डंडा लगते ही चालक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। हंगामा सुनकर अन्य गार्ड और कैंटीन संचालक मौके पर पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। इसी दौरान पीडी के चालक राजेश ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया और चौकीदार को पकड़ लिया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है, जिसके चलते आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें