फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: विद्या भारती क्रिकेट अकादमी बनी चैपिंयन

Mon, 01 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
साइकिल रैली को रवाना करते पूर्व ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र सोनकर व अन्य। स्रोत- स्टेडियम प्रशासन
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद जयंती को लेकर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को साइकिल रैली के साथ समापन हुआ। इस दौरान खिलाड़ियों ने युवकों को खेल से जोड़ने और साइकिल रैली के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली स्टेडियम गेट से शुरू होकर भेलखा, टेवां होते हुए स्टेडियम में समाप्त हुई। इसके बाद जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स (बालक-बालिका) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिराथू जितेंद्र सोनकर ने किया।
उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने बताया कि अंडर-16 जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विद्या भारती क्रिकेट अकादमी इमलीगांव नेवादा व स्टेडियम ब्याज ए टीम के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में विद्या भारती क्रिकेट अकादमी ने स्टेडियम ब्याज ए टीम को छह रन से हराकर खिताब जीत लिया।
विज्ञापन

इसके बाद हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र फौजी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
निर्णायक मंडल में कौशिक पाल, आशुतोष पाल, अनुराग सागर, अभिषेक मौर्या, संदीप कुमार, हिमांशु पाल, मनोज कुमार, विपिन चौधरी, रमन बहादुर सिंह व अरविंद मौर्या शामिल रहे। इस मौके पर भरत गौतम, आर्यवीर लोधी, मानसिंह लोधी, राजू पाल, रमेश कुमार, हरिश्चंद्र पाल, अंशुल केशरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी

100 मीटर दौड़ (बालक)
अभिषेक कुमार – प्रथम
शुभम – द्वितीय
सुशील – तृतीय

100 मीटर दौड़ (बालिका)
खुशबू – प्रथम
पूजा – द्वितीय
अनुष्का – तृतीय

200 मीटर दौड़ (बालक)
अभिषेक – प्रथम
शुभम – द्वितीय
दीपक कुमार – तृतीय

200 मीटर दौड़ (बालिका)
खुशबू – प्रथम
अनुष्का चौधरी – द्वितीय
अनुष्का – तृतीय

800 मीटर दौड़ (बालक)
शनि कुमार – प्रथम
शिवम कुमार – द्वितीय
प्रदीप कुमार – तृतीय

800 मीटर दौड़ (बालिका)
संजना – प्रथम
माया – द्वितीय
पूजा – तृतीय

1500 मीटर दौड़ (बालक)
शनि कुमार – प्रथम
प्रदीप कुमार – द्वितीय
शिवम – तृतीय

1500 मीटर दौड़ (बालिका)
संजना – प्रथम
माया – द्वितीय
मोनिका – तृतीय

गोला फेंक (बालक)
शिवम कुमार – प्रथम
शनि कुमार – द्वितीय
शिवम – तृतीय

गोला फेंक (बालिका)
सुषमा – प्रथम
कोमल – द्वितीय
रचना पाल – तृतीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें