Vidya Bharati defeated Gyan Hans Academy
- फोटो : KAUSHAMBI
विद्या भारती ने ज्ञान हंस अकादमी को हराया
स्टेिडियम टेंवा में रिद्धि-सिद्धि राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
मंझनपुर। स्टेिडियम टेंवा में शनिवार को रिद्धि-सिद्धि राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में विद्या भारती अकादमी कौशाम्बी ने ज्ञान हंस अकादमी जौनपुर को 24 रनों से शिकस्त दिया।
विद्या भारती के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 17.3 ओवरों में महज 79 रन के स्कोर पर पूरी टीम आउट हो गई। जिसमें अतुल पांडेय ने 18 व निखिल जादौन ने 21 रन का योगदान किया। इसके अलावा टीम का कोई खिलाड़ी दहाई का आकड़ा नहीं पार कर सका। ज्ञान हंस अकादमी के आकाश ने तीन, अंबुज और संतोष ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ज्ञान हंस अकादमी की टीम विद्या भारती के अंबुज शुक्ला की घातक गेंदबाजी (10 रन पांच विकेट) की बदौलत 15 ओवर में सिर्फ 55 रन पर ढेर हो गई। इस टीम की तरफ से विश्वास ने 17 व संतोष ने केवल दस रन बनाया। विद्या भारती के विभु शुक्ला और नितेश सिंह ने भी दो-दो विकेट प्राप्त किया। मैच से पहले केपीएल के निदेशक डॉ अरुण केसरवानी ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ में लिटिल एकलव्या ने भी परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर जिम्रास्टिक प्रशिक्षक रामरतन कुशवाहा, क्रिकेट प्रशिक्षक परवेज आलम, हाकी प्रशिक्षक विनय कुमार, राहुल, कुलदीप कुमार, दिनेश कुमार, मनोज कुमार के साथ ही तमाम क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।