पिपरी कोतवाली के छोटा लालापुर गांव स्थित एक प्लाॅट पर जुआ की फड़ बैठने से ग्रामीणों में आक्रोश है। शनिवार को जुआ खेलने का वीडियो वायरल हुआ। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने पिपरी पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि जुआ फड़ की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। सत्यता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।