स्कूल में 15 अगस्त के दिन हुए रंगारंग कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय पभोषा में गाना बाजा कर डांस कराया गया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बीएसए ने इन गानों को स्कूल की गरिमा के खिलाफ बताया। साथ ही प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पभोषा में 15 अगस्त को कार्यक्रम के दौरान बाहरी बच्ची को बुलाकर डांस कराया गया। इस पर प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार को निलंबित कर उच्च प्राथमिक विद्यालय कनवार में संबद्ध किया गया है। प्रकरण की जांच बीईओ सरसवां व मूरतगंज को सौंपी गई है। इनकी जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि,अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
-
-
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन 24 को
मंझनपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू धर्म रक्षा समिति के कार्यकर्ता 24 अगस्त को डायट मैदान में विरोध प्रदर्शन करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नीलमणि ने बताया कि हिंदू रक्षा समिति के बैनर तले शनिवार को सुबह 11 बजे डायट मैदान में विरोध प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आंदोलन का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हिंदू बहन-बेटियों और बच्चों के प्रति किए जा रहे जघन्य अपराधों के विरोध में आवाज उठाना है। संवाद