फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पूजा पंडाल में हर्ष फायरिंग करता युवक। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अमीनपुर संवरों गांव के एक दुर्गा पंडाल में पिता की लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पिता को हिरासत में लेकर राइफल और कारतूस बरामद कर लिया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में बुधवार को एक युवक का राइफल से हर्ष फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ। इस बात की भनक पुलिस को हुई। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच की। जांच में पुलिस को पता चला कि फायरिंग करने वाला युवक अमीनपुर संवरों गांव के चरण सिंह कुशवाहा का बेटा समाधान मौर्य है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने बताया कि समाधान मौर्य ने 29 सितंबर की शाम को पूजा पंडाल में पिता चरण सिंह कुशवाहा की मौजूदगी में उसकी राइफल लेकर बैठा था। उसी समय उसने हर्ष फायरिंग की। पुलिस ने हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त राइफल, कारतूस, बरामद किया गया है। लाइसेंसी धारक चरण सिंह कुशवाहा व हर्ष फायरिंग करने वाले उसके बेटे समाधान मौर्य को पुलिस ने हिरासत में लिया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
राजा भैया को भी गाली देते हुआ था वीडियो वायरल
करीब दो महीने पूर्व आरोपी का एक वीडियो और वायरल हो रहा था। उस वीडियो में आरोपी कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ऊर्फ राजा भैया को गाली दे रहा है। जांच के बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। माफी मांगने के बाद पुलिस ने हिदायत देकर उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें