फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नवविवाहिता से मतांतरण प्रकरण में विहिप का दखल, पुलिस हुई सक्रिय

Wed, 30 Jul 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में शादीशुदा युवती से मतांतरण का दबाव बनाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद ने अपनी दखल दे दी है। लिहाजा सक्रिय हुई पुलिस ने पीड़िता का थाने पर गोपनीय बयान दर्ज कराया। साथ ही मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि दो साल पहले गढ़ी गांव का दूसरे समुदाय का युवक उसके संपर्क में आया। उसने अपने प्रेम जाल में फंसाते हुए युवती से अवैध संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवती की शादी हो गई।
10 दिन पूर्व युवक ने फिर से नवविवाहिता से संपर्क कर अपने घर बुलाया। साथ ही अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी देते हुए मतांतरण का दबाव बनाया। युवती ने इन्कार किया तो युवक व उसके साथियों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि कुछ देर बाद एक मौलवी आया और उसे कुरान की आयतें पढ़ाते हुए पहनने के लिए बुर्का दिया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटी युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। साथ ही मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने थानाध्यक्ष को जांच के निर्देश दिए। वहीं मामला सुर्खियों में आया तो मंगलवार को विहिप के जिला सह संयोजक वेद प्रकाश पांडेय कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिमशरीरा थाना पहुंचे।
बातचीत के बाद थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का थाने पर महिला कर्मी की मौजूदगी में गोपनीय बयान करा लिया गया है। जल्द ही मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें