फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की प्रतिभा देख सभी दंग

Mon, 11 Dec 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
लिस लाइन में आयोजित नारी सशक्तिकरण प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत करते एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस लाइन कौशाम्बी में रविवार को नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। इसमें निबंध, स्लोगन, पोस्टर तथा रंगोली समेत तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को एसपी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर पुलिस विभाग की ओर से नारी सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा था। पुलिस अफसरों ने हफ्ते भर तक जिले के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठियाें, प्रतियोगिताओं के जरिए महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। रविवार को अभियान का समापन किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिले के दर्जन भर स्कूलों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

एसपी प्रदीप गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें  निबंध में डॉ, रिजवी करारी की आमिना खातून को प्रथम, शशि सिंह को द्वितीय तथा अंकित केसरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्लोगन में धर्मा देवी इंका केन की सौम्या त्रिपाठी, ओसा की रिया सिंह तथा कस्तूरबा भरवारी की मौसम मौर्या को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। पोस्टर में विट्ठल भाई उदिहिन की नीलू सिंह ने पहला, कस्तूरबा की रेखा ने दूसरा तथा देशबंधु इंका बैशकांटी की साधना ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


रंगोली में भी नीलू सिंह पहले स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में धर्मा देवी की रुचि भारतीय, करारी इंका करारी की प्रतिभा ने द्वितीय तथा तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा विषयक निबंध में मानसिंह इंका अलीपुरजीता के गौरी सिंह प्रथम, धर्मा देवी के पंकज कुमार तथा राजकीय बालिका इंका कड़ा की तरमीन बानो ने अव्वल प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में एसपी ने सभी को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पुलिस अफसरों के साथ ही डीआईओएस सत्येंद्र सिंह व सभी स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें