फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्टंटबाजी और बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहन, राहगीरों की सुरक्षा खतरे में

Mon, 02 Nov 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते बाइक सवार युवक। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
जिले में एक ओर यातायात पुलिस लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ युवा सड़कों पर खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पलाहना रोड स्थित वन गमन मार्ग पर युवक खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। वहीं, हाईवे पर बिना नंबर प्लेट के वाहन तेज रफ्तार से फर्राटा भर रहे हैं। इससे राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि वन गमन मार्ग पर आए दिन युवक खतरनाक तरीके से वाहन चलाते दिखाई देते हैं। सड़क पर स्टंटबाजी के दौरान राहगीरों और दूसरे वाहन चालकों के साथ गंभीर हादसा हो सकता है। इसके बावजूद ऐसे युवकों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
इनसेट
बिना नंबर प्लेट वाहनों पर कार्रवाई की मांग
लोगों का कहना है कि हाईवे पर बिना नंबर प्लेट के युवाओं के जत्थे तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऐसे वाहनों की पहचान करना भी मुश्किल होता है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस और यातायात विभाग से स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और बिना नंबर प्लेट व तेज रफ्तार वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

-वर्जन-
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिना नंबर प्लेट और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के साथ स्टंटबाजी करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित थाना पुलिस के सहयोग से भी जांच कराई जाएगी। संतोष सिंह, सीओ यातायात

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते बाइक सवार युवक। स्रोत: सोशल मीडिया

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के राम वन गमन मार्ग में स्टंट करते बाइक सवार युवक। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें