फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात तक सड़क पर पड़ी महिला को कुचलते रहे वाहन 19-30-24

विज्ञापन
अमिरसा गांव की मृतक सुशीला देवी की फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के अमिरसा गांव में शुक्रवार रात सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इसके बाद देर रात तक शव के ऊपर से वाहन गुजरते रहे। घटना में शव के अवशेष बिखर गए थे। देर रात बूंदाबांदी होने के कारण छत पर सो रहे परिवार के लोग नीचे उतरे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के अवशेषों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अमिरसा गांव निवासी काशी प्रसाद त्रिपाठी सेवानिवृत्त अध्यापक हैं। गांव में सड़क किनारे उनका मकान बना है और वह परिवार समेत वहीं रहते भी हैं। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार रात काशी प्रसाद व उनकी पत्नी सुशीला देवी (70) घर के बाहर सो रहे थे। गर्मी ज्यादा होने के कारण बाकी के सदस्य छत पर सोने चले गए। रात करीब दो बजे बूंदाबांदी होने पर परिवार के लोग नीचे आए तो देखा सुशीला अपने बिस्तर पर नहीं थी।
सड़क की ओर जाकर देखा तो वहां शव के अवशेष बिखरे थे और कपड़ा सुशीला का था। घटना देख परिवार के लोग दहाड़ मारकर रो पड़े। परिजनों का कहना है सुशीला सड़क पार करके लघुशंका के लिए जाया करती थी। आशंका जाहिर की गई कि सुशीला लघुशंका के लिए सड़क पार कर रही होगी तभी किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। रात में कई वाहनों के शव के ऊपर से गुजरने से वह क्षत-विक्षत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें