फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वाहन पीछे से बाइक में भिड़ा, युवक की मौत

विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
रसूलपुर ताजमल्लाहन के पास रविवार देर शाम अज्ञात वाहन बाइक में पीछे से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कड़ाधाम के लेहदरी खतीब निवासी मानसिंह यादव का बेटा संदीप सिंह (30) रविवार को देवीगंज बाजार से बाइक से घर लौट रहा था। रसूलपुर ताजमल्लाहन गांव के पास हादसा हो गया। संदीप घायल और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर परिजन पहुंचे और उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की। सोमवार को मृतक के पिता ने कड़ाधाम थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें