फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी और फल के टेंडर में घपलेबाजी!

Wed, 17 Jun 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। नवोदय विद्यालय टेवां के जिम्मेदार बच्चों को दिए जाने वाले फलों और सब्जी का रुपया भी डकारने की कोशिश में हैं। आरोप है कि सब्जी, फल का टेंडर देने में जिम्मेदारों ने घपलेबाजी की है। आवेदकों को सूचना दिए बगैर अपने चहेते के नाम टेंडर का आवंटन कर दिया गया है। इससे खफा एक आवेदक ने इसकी शिकायत प्रभारी डीएम से की है।
विज्ञापन

अजुहा कस्बा निवासी मेराज ने प्रभारी डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसने जवाहर नवोदय विद्यालय टेवां में सब्जी और फलों की आपूर्ति के लिए टेंडर डाला था।

 आरोप है कि 15 जून को टेंडर खोले जाने की तारीख थी। पर, निश्चित तारीख को टेंडर नहीं खोला गया। इसके बाद आवेदकों को सूचना दिए बगैर जिम्मेदारों ने अपने एक चहेते को सब्जी, फल की आपूर्ति का ठेका दे दिया। बताया कि मामले की जानकारी होने पर जिम्मेदारों से बात की गई तो वह उल्टा सीधा जवाब देने लगे। आरोप है कि स्कूल के कर्मचारियों ने शिकायत करने पर आवेदक को जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी डीएम सुरेन्द्र कुमार ने भुक्तभोगी को जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें