फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: वीबी-जी राम जी के कर्मियों ने की कलम बंद हड़ताल का ऐलान

Fri, 17 Apr 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कौशाम्बी ब्लाक में बीडीओ को ज्ञापन सौंपते वीबी-जी राम जी के कर्मी। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
कौशाम्बी ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) के कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रोजगार सेवक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कर्मियों ने बकाया मानदेय के भुगतान, ईपीएफ, एचआर पॉलिसी लागू करने और मानदेय में बढ़ोतरी की मांग उठाई।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि चार अक्तूबर 2021 को मुख्यमंत्री की तरफ से ग्राम रोजगार सेवकों के सम्मेलन में की गई घोषणाएं अब तक लागू नहीं की गई हैं।
कर्मियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर रोजगार सेवक संघ वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर बृहस्पतिवार से 25 अप्रैल तक सांकेतिक कलम बंद हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 26 व 27 अप्रैल को प्रत्येक ब्लॉक से पोस्टकार्ड के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार द्विवेदी, महेश कुमार मिश्र, उदयभान सिंह, एपीओ पंकज सोनकर, तकनीकी सहायक संजीव श्रीवास्तव, अजय रावत आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें