फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: उत्तराखंड के शुभम के धोबी पछाड़ से विपक्षी चित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र की नई बाजार श्रीरामलीला कमेटी द्वारा आयोजित ऐतिहासिक दशहरा मेला के दूसरे दिन शनिवार को सिंघिया मैदान में इनामी दंगल प्रतियोगिता हुई। उत्तराखंड के शुभम के धोबी पछाड़ से विपक्षी पार न पा सके।
विज्ञापन

अंतिम मुकाबले में कोई भी पहलवान शुभम से भिड़ने को तैयार नहीं हुआ। जिसके बाद शुभम को प्रतियोगिता का विजेता घोषित कर दिया है।
दंगल की शुरुआत महिला मुकाबले से हुई जिसमें राखी (झूंसी अखाड़ा) ने संध्या (प्रतापगढ़) को चित किया। इसके बाद अमरनाथ पहलवान (चायल) ने राजेश (कौशाम्बी) को, मानसिंह (बसोहनी) ने लक्ष्मण (घाटमपुर) को और मनराज काजू ने संदीप (प्रयागराज) को हराया।
एक अन्य मुकाबले में अनुराग (टेवां) ने रोहित (फतेहपुर) को मात दी। सबसे रोमांचक मुकाबला राजेश टेवां और हनुमानगढ़ी अयोध्या के बाबा पहलवान के बीच हुआ। जिसमें राजेश निवासी टेवां ने बाजी मारी। इसके बाद एक अन्य मुकाबले में उन्होंने सुनील (हमीरपुर) को पटखनी दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन अधिवक्ता रामप्रकाश मिश्रा ने किया। जबकि निर्णायक की भूमिका में संतोष नागा और राम किशन तिवारी बम्हरौली मौजूद रहे। दंगल समाप्ति पर विजेताओं को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष रवींद्र कुमार उर्फ नितुल चौधरी, वेद प्रकाश उर्फ डैनी, पुष्पराज करवरिया, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें