फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए आए धन का होगा सदुपयोग

Sun, 30 Nov 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लेने वाले शमसाबाद में शनिवार को सांसद विनोद सोनकर ने अफसरों के साथ मिलकर चौपाल लगाई। इस दौरान लोगों से गांव की समस्याएं जानी। कहा कि इस गांव में विकास को आने वाली रकम की एक-एक पाई खर्च होगी। साथ ही सभी विकास कार्य मानक के अनुसार ही होंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भी विकास कार्यों के मानक पर नजर रखने का आह्वान किया। वहीं लोगों से नशा और जुआ से दूर रहने का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर के सांसद ने एक-एक गांव को गोद लेकर उसे आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में कौशाम्बी के सांसद विनोद सोनकर ने भी 11 नवंबर को सिराथू ब्लाक के शमसाबाद गांव का आदर्श गांव बनाने के लिए चयनित किया था।
शनिवार को सांसद ने जिलाधिकारी राजमणि यादव, सीडीओ बीएन मिश्र समेत अन्य जिलास्तरीय अफसरों के साथ इस गांव में चौपाल लगाई। सांसद की चौपाल लगने की भनक से पूरा गांव उमड़ पड़ा था। लोगों को आशा थी कि आज सांसद इस गांव के विकास के लिए कई घोषणाएं करेंगे। पर, ऐसी सोच रखने वाले ग्रामीणों को चौपाल में निराशा ही हाथ लगी। उधर, चौपाल में आकर सांसद ने गांववालों से उनकी दिक्कतों की जानकारी ली। साथ ही गांववालों को आश्वस्त किया कि इस गांव में नाली, खंडजा, आवास, पेयजल आदि के लिए जितना भी पैसा सरकार से आएगा। उसकी एक-एक पाई खर्च होगी। विकास कार्य मानक मुताबिक कराए जाएंगे।
विज्ञापन

सांसद ने गांववालों से भी विकास कार्यों के मानक पर नजर रखने का आह्वान किया। वहीं लोगों से नशाखोरी और जुआ खेलने जैसी गलत आदतों से तौबा करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर डीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण के साथ ही ग्राम प्रधान रविशंकर कसेरा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें