फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पट्टी परवेजाबाद गांव की प्रधान उर्मिला देवी को राष्ट्रीय परेड समारोह का मिला आमंत्रण

Sun, 25 Jan 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पट्टी परवेजाबाद गांव की प्रधान उर्मिला देवी की फ़ोटो
विज्ञापन
देश की राजधानी में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के पट्टी परवेजाबाद गांव की प्रधान उर्मिला देवी को आमंत्रण मिला है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की ओर से पंचायत प्रमुखों को बतौर विशेष अतिथि आमंत्रित करती है। इस बार गणतंत्र दिवस पर होने वाले आयोजन के लिए प्रदेश के 42 ग्राम प्रधानों का चयन किया गया है। निदेशक पंचायती राज अमित कुमार सिंह ने इनकी सूची केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार डाॅ. विजय कुमार बेहेरा को भेज दी है।
इस सूची में पट्टी परवेजाबाद की प्रधान उर्मिला देवी व सहयात्री राम नरेश का भी नाम शामिल है। उनको वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली जाने का टिकट भी मिला है। इससे वह खासा उत्साहित हैं।
विज्ञापन

पट्टी परवेजाबाद गांव की प्रधान उर्मिला देवी को गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय परेड का आमंत्रण उनकी बेहतर कार्यशैली के लिए मिला है। इनके गांव में विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन समेत अन्य सुंदरीकरण के कार्य बेहतर गुणवत्ता वाले हुए हैं। इसी के आधार पर इनके नाम का चयन कर भेजा गया है। - अनिल कुमार सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें