फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कॉस्मेटिक की दुकान से आत्मनिर्भर बनीं उर्मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के निंदूरा गांव की उर्मिला देवी ने स्वयं सहायता समूह से प्राप्त आर्थिक सहयोग के जरिये कॉस्मेटिक और ब्यूटी पार्लर की दुकान खोली है। इस व्यवसाय से न सिर्फ उनकी आमदनी बढ़ी है, बल्कि वे दो बच्चों और परिवार को संभाल रही हैं।
विज्ञापन

उर्मिला देवी वर्ष 2021 में मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने सीसीएल के माध्यम से लोन प्राप्त किया और गांव में ही कॉस्मेटिक व ब्यूटी पार्लर की दुकान खोली। वर्तमान में उर्मिला देवी उसी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष भी हैं। उनके पति बाहर नौकरी करते हैं, ऐसे में घर और बच्चों की देखभाल के साथ-साथ व्यवसाय की जिम्मेदारी भी उर्मिला देवी स्वयं संभाल रही हैं।
उर्मिला देवी का कहना है कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आत्मविश्वास और आर्थिक रूप से मजबूत होने का अवसर मिला। वे चाहती हैं कि अधिक से अधिक महिलाएं समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार की आय बढ़ाएं। आज वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें