फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़खानी करने पर बुजुर्ग शिक्षक को पीटा, हंगामा---

विज्ञापन
औधन गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में हंगामे के दौरान जुटे ग्रामीण - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के प्राइमरी स्कूल औधन में छात्राओं से छेड़खानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग शिक्षक की बेरहमी से पिटाई कर दी। हंगामे के कारण ज्यादातर शिक्षक स्कूल छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। मामले में चार अभिभावकों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस और शिक्षा विभाग के अफसर रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर शाम तक मंथन करते रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय औधन में 220 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पिछले दिनों कुछ छात्राओं ने अचानक स्कूल जाना बंद कर दिया। यह बात छात्राओं ने अभिभावकों से नहीं बताई लेकिन वह काफी डरी रहती थी। अभिभावकों के पूछने पर छात्राओं ने बताया कि स्कूल के एक बुजुर्ग सहायक अध्यापक छात्राओं से छेड़खानी करता है।
इसे लेकर अभिभावक आक्रोशित हो गए। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे दर्जनों की संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और शिक्षक को पीटना शुरू कर दिया। घटना से स्कूल में अफरातफरी मच गई। स्कूल के अन्य शिक्षक भाग निकले। मामले की जानकारी पर पिपरी कोतवाली पुलिस पहुंच गई। प्रारंभिक छानबीन के बाद ग्रामीणों का आक्रोश देख पुलिस शिक्षक को लेकर कोतवाली चली गई।
विज्ञापन

कोतवाली में चार छात्राओं के अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। उधर घटना की जानकारी से पुलिस और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सीओ चायल केजी सिंह व एबीएसए चायल अजीत कुमार पिपरी कोतवाली पहुंचे। शिक्षक का बयान लिया गया। फिलहाल गुरुवार की देर शाम तक शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी।
प्रधान ने शिक्षक पर लगाया आरोप
चायल। औधन गांव के प्रधान जगन्नाथ पाल ने बताया कि आरोपी शिक्षक की वर्ष 2016 में प्राथमिक विद्यालय में तैनाती हुई है। इसके बाद से गांव की आठ-दस लड़कियों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। लोकलाज के भय से छात्राओं ने परिजनों से बात छिपाए रखी। तमाम लोगों ने दूसरे स्कूल में बच्चियों का दाखिला करा दिया। अब तो शिक्षक ने सारी मर्यादा ही पार कर दी थी।
शिक्षक के खिलाफ तहरीर मिली है। मामला बेहद गंभीर है। जांच किया जा रहा है। जांच में अगर शिक्षक दोषी मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं का भी बयान लिया जाएगा।
विज्ञापन

केजी सिंह, सीओ चायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें