फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नर्स की मौत पर हंगामा, स्टाफ नर्स पर आरोप

Sun, 21 Sep 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पट्टी तहसील क्षेत्र के साईं मंथन हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान ​शिशु की मौत के बाद हंगामा कर रहे 
विज्ञापन
कस्बे के ढकवा मोड़ पर संचालित साईं मंथन हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्टाफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

पट्टी के सिविल लाइन मोहल्ला निवासी विमल सोनी की पत्नी पिंकी सोनी गर्भवती थी। शनिवार तड़के प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे साईं मंथन हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सुबह लगभग 11 बजे प्रसूता ने नवजात शिशु को जन्म दिया, जिसका वजन लगभग पांच किलो था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं है। दो नर्स नार्मल प्रसव के चक्कर में नवजात का सिर पकड़कर खींच ली जिससे उसकी मौत हो गई।
सूचना पर परिजन हंगामा करने लगे। खबर मिलने पर उपनिरीक्षक गौरव त्रिवेदी व सचिन यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत कराया। अस्पताल संचालक ने प्रसूता को रेफर कर दिया, इससे परिवार के लोग फिर भड़क गए। पुलिसकर्मियों को समझाने के बाद परिजन प्रसूता को लेकर महिला अस्पताल चले गए।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे हंगामा के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल संचालक और अप्रशिक्षित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दो साल से बगैर लाइसेंस संचालित हो रहा अस्पताल
पट्टी के ढकवा में बगैर लाइसेंस और डॉक्टर के दो साल से हॉस्पिटल का संचालन हो रहा है। अस्पताल में सेवा देने वाले कर्मचारी यह नहीं बता रहे हैं कि हॉस्पिटल किसका है। संचालक कौन है। जबकि एक साल पहले डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार ने हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही थी।
विज्ञापन

किसी निजी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत की जानकारी मुझे नहीं है। यदि कोई शिकायत करेगा तो संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -
डॉ. एएन प्रसाद, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें