डीजे में डांस के दौरान हंगामा, युवक को घोंपा चाकू
- सैनी कोतवाली के माढ़ों गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के माढ़ों गांव में रविवार रात बरात आए युवक को साथियों ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। विवाद डीजे पर डांस को लेकर हुआ था। जख्मी युवक को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के डोरमा नब्बे गांव निवासी राजू ने बताया रविवार को वह रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए अंदावा गया था। वहां से बरात माढ़ो गांव आई थी। डीजे में नाचने के दौरान माढ़ों गांव के छोटू से विवाद हो गया। छोटू ने चाकू से हमला कर दिया। कान के नीचे चाकू लगने से वह लहूलुहान हो गया। खून से युवक को लथपथ देख अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आननफानन जख्मी युवक को उपचार के लिए सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया। पुलिस ने छोटू समेत विवाद करने वाले तीन लोगों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया है।