फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संपादित- इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अपलोड किया अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज इलाके के एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर प्रयागराज की युवती के नाम से इंस्ट्राग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। मामले में एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर तीन लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज में रहने वाली युवती ने बताया कि इंस्ट्राग्राम पर अपने नाम से बनी फर्जी आईडी में अश्लील फोटो और वीडियो देख वह सन्न रह गई। उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
बृहस्पतिवार को युवती ने एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव से शिकायत की। एसपी ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। युवती के मुताबिक शिकायत करने के बाद जब वह वापस घर लौट रही थी तो सकाढ़ा तिराहे के पास आरोपी ने अपने साथी के साथ उसे रोक लिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अबुसाद, आलिशान व साजिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर सेल को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें