फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: यूपीसीए ट्रायल से क्रिकेटरों के लिए खुलेगा आगे बढ़ने का रास्ता

Sun, 25 Oct 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेट पर अभ्यास करता खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की सत्र 2027-28 की चयन प्रक्रिया को देखते हुए जिले के युवा क्रिकेटरों ने तैयारी शुरू कर दी है। विभिन्न आयु वर्गों में होने वाले ट्रायल के जरिये खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इसके लिए दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 के बीच पंजीकरण प्रस्तावित है। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ी सुबह और शाम अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


कौशाम्बी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राशिद रिजवी ने बताया कि जिले के कई खिलाड़ी ट्रायल की तैयारी में जुटे हैं। कौशाम्बी क्रिकेट एसोसिएशन अभी यूपीसीए से संबद्ध नहीं है। ऐसे में जिले के खिलाड़ी फतेहपुर जोन से प्रतिभाग करते हैं। इस वर्ष करारी की प्रियंका निर्मल ने बालिका अंडर-16 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर कैंप में जगह बनाई। वहीं, मंझनपुर के भड़ेसर निवासी सुभाष कुमार भी राज्य स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं।
वहीं, जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के कोच कौशिक पाल ने बताया कि निखिल पाल, आकाश, राज सिंह और रामकरन समेत कई खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। स्टेडियम में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से 50 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं। सभी खिलाड़ी ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण के बाद दे सकेंगे ट्रायल
यूपीसीए की चयन प्रक्रिया में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर वर्ग शामिल हैं। खिलाड़ी यूपीसीए के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। इसके लिए डिजिटल जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड जैसे दस्तावेज जरूरी होंगे। आयु संबंधी पात्रता यूपीसीए के नियमों के अनुसार तय होगी। प्रति आयु वर्ग पंजीकरण शुल्क 400 रुपये निर्धारित है। ट्रायल रजिस्ट्रेशन के बाद विभिन्न जिलों में अप्रैल और मई के आसपास ट्रायल आयोजित किए जाते हैं। हालांकि, तिथि की पुष्टि आधिकारिक सूचना से होगी।
जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय कैंप में जगह मिल सकती है। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश की टीम से घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें