फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवेदनशील बूथों के बारे में प्रतिनिधियों से मांगे सुझाव

Sun, 28 Aug 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 निर्वाचन नियमावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान डीएम ने प्रतिनिधियों से संवेदनशील बूथों को लेकर सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन


डीएम अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की बैठक ली। बैठक में सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम ने बैठक की शुरुआत संवेदनशील बूथों से की। उन्होंने प्रतिनिधियों से इस बावत सुझाव मांगे। इस दौरान डीएम ने बताया कि मतदाता सूची आलेख्य प्रकाशन की तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद निर्धारित तिथियों पर दावे और आपत्तियां ली जाएंगी।

इस बार चुनाव 732 मतदान केंद्रों के 1147 बूथों पर संपन्न कराया जाएगा। बैठक में सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी श्रीकृष्ण, तीनो एसडीएम और तहसीलदारों के अलावा संबंधित अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें