भरवारी के हूबलाल इंटर कॉलेज में दरोगा भर्ती परीक्षा के दौरान तैनात फोर्स।
- फोटो : कौशाम्बी।
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार को जिले के छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पहली पाली में कुल 1920 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 1310 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 610 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थिति 68.22 प्रतिशत और अनुपस्थिति 31.77 प्रतिशत दर्ज की गई।
जिले में परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए थे। करारी स्थित करारी इंटर कॉलेज में 240 अभ्यर्थियों में से 163 उपस्थित रहे, जबकि 77 अनुपस्थित रहे। कस्तूरबा गांधी कन्या इंटर कॉलेज भरवारी में 480 में से 324 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 156 अनुपस्थित रहे। इसी तरह महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक मंझनपुर में 240 में से 169 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 71 अनुपस्थित रहे।
नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में 480 में से 325 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 155 अनुपस्थित रहे। एसएनबीटी इंटर कॉलेज सैनी सिराथू केंद्र पर 240 में से 165 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 75 अनुपस्थित रहे। वहीं श्री हनुमान इंटर कॉलेज गौरा रोड भरवारी में 240 में से 164 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 76 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। केंद्रों पर सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहा और अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।