यूपी बोर्ड: हाईस्कूल के 38 व इंटर के 260 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा में विद्यार्थियों के अनुपस्थिति का सिलसिला लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को भी दोनों पालियों की परीक्षा में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 298 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बुधवार की परीक्षा में दो नकलचियों के पकड़े जाने से बृहस्पतिवार को प्रशासन चौकन्ना रहा। सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही सचल दस्ते मोबाइल रहकर परीक्षाओं का जायजा लेते रहे। प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू, गुजराती की परीक्षाएं हुईं। इसमें पंजीकृत 633 की जगह 595 विद्यार्थी ही उपस्थित हुए।
इसी तरह इंटर व्यावसायिक विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 260 की जगह 248 छात्र-छात्राओं ने ही परीक्षाएं दी। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षाएं हुईं। इसमें पंजीकृत 2747 के सापेक्ष 2499 विद्यार्थी उपस्थित हुए। प्रभारी डीआईओएस/बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा में 298 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।