फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: राज की कप्तानी में यूपी बना राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में 26 से 28 जून तक आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिया है। इंडियन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तहत आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश भर की 10 टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने अपने आक्रामक खेल के दम पर मजबूत हरियाणा टीम को 40-25 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस शानदार जीत में कप्तान राज के कुशल नेतृत्व और मनीष पाल के उत्कृष्ट खेल का विशेष योगदान रहा।
विजेता टीम में अभिमन्यु यादव, अजीत सूर्यवंशी, आशुतोष सिंह और हिमांशु पटेल जैसे स्टार खिलाड़ियों ने बेहतरीन रणनीतिक तालमेल और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश की इस बड़ी सफलता से खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है और विजेता खिलाड़ियों को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें