फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप ने ली युवक की जान, केस दर्ज

विज्ञापन
untrained doctor killed boy during treatment - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कड़ा। कोतवाली क्षेत्र के दुबाना गांव निवासी युवक की कथित तौर पर गलत इलाज से मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि चिकित्सक ने हाइड्रोसील का ऑपरेशन करने के नाम पर धन उगाही की और युवक की मौत हो जाने के बाद क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। मामले की शिकायत पीड़ित परिवार ने मुख्य चिकित्साधिकारी और पुलिस से की है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बढनावां के मजरा दुबाना निवासी बजरंगीलाल का 18 वर्षीय बेटा अंकित विश्वकर्मा अपने भाई राजू के साथ जोधपुर में स्टील पॉलिश का काम करता था। लॉकडाउन के दौरान घर लौटे अंकित को हाइड्रोसील की शिकायत हो गई। परिवार वाले उसे हब्बूनगर स्थित झोलाछाप चिकित्सक सुरेंद्र यादव के पास ले गए। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र ने मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में अंकित का बीते दिनों ऑपरेशन कराया और उसे घर लाकर इलाज शुरू कर दिया।
शनिवार को अंकित की हालत अचानक बिगड़ने लगी तो उसकी भाभी आरती ने तुरंत सुरेंद्र को सूचित किया। सूचना पाकर वह अंकित को देखने पहुंचा और उसे कुछ दवाएं दीं। दवा खाने के बाद अंकित की हालत और बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस बीच मौका पाकर झोलाछाप सुरेंद्र भाग निकला। मृतक के भाई अजय ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत सीएमओ से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें