फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: बोर्ड परीक्षा के तनाव में छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 14 Feb 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह घर से प्रवेश पत्र लेने जाने की बात कहकर निकली थी छात्रा कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चमंधा गांव के समीप सोमवार को हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली इलाके के चमंधा गांव के समीप सोमवार दोपहर ट्रेन से कटकर हाईस्कूल की एक छात्रा ने जान दे दी। वह प्रवेश पत्र लेने की बात कहकर घर से निकली थी। परिजनों के मुताबिक बेटी को परीक्षा को लेकर काफी तनाव में थी।
शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे अप लाइन पर गुजर रही एक मालगाड़ी के सामने एक किशोरी ने छलांग लगा दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। किशोरी के पास मिले हाईस्कूल के प्रवेश पत्र से उसकी पहचान क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव की डॉली (17) पुत्री रामबाबू सोनकर के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घरवालों का कहना है कि डॉली भरवारी स्थित कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। बोर्ड परीक्षा को लेकर वह तनाव में रहती थी। इसी वजह से ट्रेन से कटकर जान दे दी। इस बाबत इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह का कहना है कि छात्रा के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। खुदकुशी के सही कारण का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें