फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र से म्योहर गांव के समीप मंगलवार शाम बेकाबू वाहन की टक्कर लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह मोची का काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी ज्ञानचंद्र रैदास (40) पुत्र शुद्धि लाल मोची (जूता-चप्पल सिलने) का काम करता था। मंगलवार की शाम छह बजे ज्ञानचंद्र अपनी दुकान बंद करके साइकिल से घर जा रहा था। जैसे ही वह गांव के समीप स्थित बड़े तालाब के पास पहुंचा तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। इसके बाद टक्कर मारने वाला चालक गाड़ी सहित भाग निकला। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एंबुलेंस से ज्ञानचंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया।
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें