फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मौत

Fri, 05 Jun 2020 12:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, काौश्ााम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
अजुहा (कौशाम्बी)। फतेहपुर जिले के खागा-कौशाम्बी बार्डर पर गुरुवार सुबह बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों प्रयागराज से पेंटिंग का काम करके घर लौट रहे थे। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के टेंढ़ीमोड़ गांव का लालचंद्र (50) पुत्र स्व. भोंदूलाल मकान की पेंटिंग का काम करता था। इस काम में उसका बेटा पवन (20) हाथ बंटाता था। बताया जाता है कि लालचंद्र इन दिनों फतेहपुर जिले के खागा थाना स्थित टेनी गांव में मकान बनवाकर परिवार सहित रह रहा था। चार रोज पहले वह बेटे पवन के साथ किसी के घर की पुताई करने प्रयागराज गया था। गुरुवार सुबह पिता-पुत्र वापस लौट रहे थे।

खागा-फतेहपुर बार्डर पर पहुंचते ही पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पिता-पुत्र गिर गए। इस दौरान ट्रक पवन को रौंदते हुए गुजर गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल लालचंद्र को खागा पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से फतेहपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ ही देर बाद उसकी भी सांसें थम गईं। खागा पुलिस ने पिता-पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बेकाबू ट्रैक्टर ने मासूम बालक को रौंदा, मौत

नेवादा। स्थानीय गांव में गुरुवार शाम घर के बाहर खेल से एक मासूम बच्चे को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

     पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सेउढ़ा गांव का बिट्टू (2) पुत्र दुग्गड़ महीने भर पहले अपनी मां कौशल्या देवी के साथ ननिहाल नेवादा आया था। गुरुवार शाम वह नानी के घर के सामने खेल रहा था। तभी पीछे से आए बालू लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने उसको कुचल दिया। जिससे मौके पर ही बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना देख आसपास रहे परिजन चीख पड़े। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले इतमिनान के लिए बच्चे को लेकर नजदीकी निजी अस्पताल गए। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है। खबर पाकर पिता सहित अन्य परिजन सेउढ़ा से नेवादा पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें