फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक की टक्कर से दो श्रमिकों की मौत

विज्ञापन
Uncontrolled truck collision killed two workers - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने दो श्रमिकों को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन

दो घायल,मूरतगंज बाजार में बुधवार दोपहर हुआ हादसा
हादसे से आक्रोशित परिजनों-ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। स्थानीय बाजार में निर्माणाधीन एक घर के लिए सड़क पर मसाला तैयार कर रहे चार मजदूरों को बुधवार दोपहर बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे जाम कर दिया। करीब घंटे भर बाद विधायक और सीओ के आश्वासन पर लोगों ने आवागमन सामान्य किया।
विज्ञापन

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर निवासी दिलीप (20) पुत्र स्व. श्यामलाल, मुन्ना (45) पुत्र बृजलाल, केशव (32) पुत्र बुधई व रामसिंह (40) पुत्र बुद्दू मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते थे। बुधवार दोपहर चारों मूरतगंज बाजार में एक निर्माणाधीन मकान के लिए नेशनल हाईवे किनारे सड़क पर मसाला (सीमेंट-बालू) सान रहे थे। इसी दौरान कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे परचून का सामान लदे एक ट्रक ने सभी को टक्कर मार दी। हादसे में दिलीप तथा मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। केशव व रामसिंह घायल हो गए। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने ट्रक चालक की पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को आननफानन एंबुलेंस की मदद से मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया। उधर नाराज परिवार वालों तथा ग्रामीणों ने कानपुर-प्रयागराज मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित लोग चालक को भीड़ के हवाले करने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। चायल विधायक संजय गुप्ता व सीओ सिराथू ने मौके पर पहुंचकर मांगें पूरी करने का भरोसा दिलाते हुए लोगों का गुस्सा शांत कराया। इससे करीब घंटे भर बाद मार्ग बहाल हुआ। इससे पहले हाईवे पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घायलों की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें