Uncontrolled truck collides with Vikram, 10 injured
- फोटो : KAUSHAMBI
बेकाबू ट्रक ने विक्रम में मारी टक्कर, 10 घायल
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सकाढ़ा मोड़ पर रविवार सुबह हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सकाढ़ा मोड़ के समीप रविवार सुबह ट्रक ने एक विक्रम में टक्कर मार दी। इससे विक्रम सवार 10 लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के सैदाबाद व अंजना गांव के लोग रविवार सुबह एक विक्रम रिजर्व करके दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम जा रहे थे। सकाढ़ा मोड़ के समीप पीछे से आए एक बेकाबू ट्रक ने विक्रम में टक्कर मार दी। इससे रमेश कुमार, महादेव, गोविंद तिवारी, राधेश्याम पांडेय, नीरज तिवारी निवासी सैदाबाद, सुनील पंडा, शंभूनाथ शुक्ला, निंबूलाल, भोलेनाथ शुक्ला निवासी अंजना व सुनील कुमार पुत्र केशनलाल निवासी असदउल्लागंज थाना कोखराज कौशाम्बी आदि घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रक और विक्रम को कब्जे में ले लिया है।