सदर कोतवाली के कोर्रई गांव के समीप रविवार देर रात चित्रकूट की तरफ से सिराथू की ओर जा रही अनियंत्रित हुई स्कार्पियो पेड़ से टकरा गई। घटना में कार सवार रायबरेली जिले के पांच लोग जख्मी हुए हैं। हादसे की जानकारी पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
रायबरेली जिले के ऊंचाहार निवासी अचल कुमार, अखिलेश शुक्ला मिर्जा हरी ऊंचाहार, संदीप कुमार निवासी खुजुरी ऊंचाहार, मोहित सिंह, राघवेंद्र सिंह निवासी जगदीशपुर ऊंचाहार जख्मी हो गए। कार में आठ लोग सवार थे। घायलों की चीख-पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने प्रधान लवलेश यादव को खबर दी। प्रधान ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।