फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अनियंत्रित होकर डंपर घर में घुसा, बाल बाल बचा परिवार

Sat, 21 Mar 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुरखास गांव में अनियंत्रित होकर घर में घुसा डंपर स्रोत -ग्रामीण
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के पुरखास गांव में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। गनीमत रही कि पूरा परिवार घटना में बाल बाल बच गया। हादसे में लाखों की गृहस्थी मलबे में दबकर खराब हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से किसी तरह डंपर को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुरखास गांव निवासी ओमप्रकाश का मकान सरायअकिल रोड के किनारे बना हुआ है। वह ई-रिक्शा चलाकर किसी तरह चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह घर से कुछ दूरी पर खड़े होकर पड़ोसियों से बातचीत कर रहे थे।
जबकि पत्नी और बच्चे घर में मौजूद थे। इसी दौरान सरायअकिल की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार डंपर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए उनके घर में जा घुसा। गनीमत रही कि घटना के दौरान पत्नी और बच्चे घर के पीछे बने कमरे में मौजूद थे।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद आई पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेने के बाद किसी तरह जेसीबी की मदद से डंपर को बाहर निकलवाकर मालिक को जानकारी दी। ओमप्रकाश के मुताबिक डंपर के घर में घुसने से उसका लाखों का नुकसान हुआ है। मकान, बाइक, फ्रिज, टीवी समेत गृहस्थी का बहुत सारा सामान मलबे में दब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें