फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अनियंत्रित कंटेनर ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा, मौत

Sun, 08 Mar 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक अर्जुन सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन
सैनी कोतवाली क्षेत्र के अटसरॉय गांव स्थित हाईवे ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रयागराज की ओर से आ रहा कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रहे युवक को रौंद दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सैनी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार कंटेनर चालक की पहचान हरियाणा के सोमनाथ पुत्र वेद प्रकाश के रूप में हुई है।
वहीं मृतक की पहचान फतेहपुर जिले के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित महिला डिग्री कॉलेज के पास रहने वाले अर्जुन सिंह (28) पुत्र सुरेश सिंह के रूप में हुई है। मृतक के मामा शोभराज सिंह परिहार ने सैनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अर्जुन सिंह उनके यहां फतेहपुर में रहते थे और शनिवार सुबह करीब सात बजे स्कूटी से प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अर्जुन सिंह प्रयागराज के मंफोर्डगंज में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई करते थे। वह रज्जू भइया विश्वविद्यालय के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र थे और होली की छुट्टियों में वह घर आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें