फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू कंटेनर हाईवे किनारे खड़े डीसीएम व लोडर से भिड़ा, एक जख्मी

Fri, 23 Aug 2024 06:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अजुहा में हाईवे किनारे खड़े डीसीएम और लोडर से ​भिड़ा कंटेनर                संवाद
विज्ञापन
कस्बे में बृहस्पतिवार भोर बेकाबू कंटेनर हाईवे किनारे खड़े डीसीएम व लोडर से भिड़ गया। चपेट में आने से एक गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें रखा सामान बिखर गया। हादसे में कंटेनर चला रहा खलासी भी घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नींद आने पर ड्राइवर ने खलासी को ही कंटेनर की स्टेयरिंग थमा दी थी।
विज्ञापन


सैनी के अजुहा कस्बा स्थित अंबर ढाबा के पास बृहस्पतिवार भोर तेज रफ्तार कंटेनर हाईवे किनारे खड़े डीसीएम व लोडर को टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से पास में रखी कस्बा निवासी वसीम की गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। गुमटी में रखा तकरीबन 50 हजार रुपये कीमत का मोबिल व अन्य पार्ट्स बरबाद हो गए। हादसे में कंटेनर का खलासी रदास (42) निवासी फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि नींद आने की वजह से ड्राइवर ने खलासी को ही कंटेनर की स्टेयरिंग पकड़ा दी थी। गनीमत रही कि लोडर में सो रहे दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सूचना के बाद अजुहा चाैकी से गए सिपाहियों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


-

डंपर की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई

सैनी कस्बे में हाईवे पर बृहस्पतिवार को बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई घायल हो गए। अजुहा कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी शाहनवाज (22) अपने चचेरे भाई सुऐब (20) के साथ बृहस्पतिवार सुबह बाइक से खरीदारी करने सिराथू जा रहा था।
रास्ते में सैनी स्थित बाइक एजेंसी के पास सामने से आ रहे बेकाबू डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने हादसे में जख्मी चचेरे भाइयों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख शाहनवाज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, सुऐब का इलाज सिराथू अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें