फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार ने बाइक सवार प्रतियोगी छात्र को रौंदा, मौत

विज्ञापन
Uncontrolled car thrashes competitor student riding bike, dies - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कड़ा। सैनी कोतवाली के ननसैनी मोड़ पर शनिवार शाम एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार प्रतियोगी छात्र को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपनी बहन व उसकी सहेली को डीएलएड की परीक्षा दिलाकर घर लौट रहा था। हादसे में दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल छात्राओं को अस्पताल पहुंचाने के बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि कार में भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष का स्टीकर लगा है। उधर, जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कड़ा कोतवाली के दौलतपुर कसार निवासी भगवती सरोज कालरी में नौकरी करते हैं। उनके छह बेटों में पांचवा संजीव कुमार (22) प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। जबकि बेटी सुजीता डीएलएड की छात्रा है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को संजीव अपनी बहन सुजीता व पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली खुशनुमा पुत्री असगर अली को डीएलएड की परीक्षा दिलाने भरवारी गया था। शाम को घर लौटते समय रास्ते में सैनी कोतवाली के ननसैनी मोड़ के पास सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। हादसे में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक में पीछे बैठी बहन सुजीता व उसकी सहेली खुशनुमा गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने दौड़कर सभी को उठाया और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सभी मौके पर पहुंच गए।
आननफानन घायल छात्राओं को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही गाड़ी को कब्जे में ले लिया। हादसे को अंजाम देने वाली गाड़ी में भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष का स्टीकर लगा है। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है नंबर के आधार पर चालक व गाड़ी मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

ट्रक-बस की टक्कर में मां-बेटी समेत पांच यात्री घायल
गोराजू। पश्चिमशरीरा के गोराजू टावर के पास शनिवार की दोपहर गिट्टी लदी ट्रक व सवारियों से भरी बस के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बस पर सवार पांच यात्री घायल हो गए। स्थानीय निजी अस्पताल में प्राथमिक उचार कराने के बाद सभी घायल घर चले गए।
रोजाना की तरह शनिवार को एक निजी ट्रैवल्स कंपनी की बस प्रयागराज से सवारियों को लेकर पश्चिमशरीरा जा रही थी। रास्ते में पश्चिमशरीरा के गोराजू स्थित टावर के पास भरतकूप से गिट्टी लादकर प्रसयागराज जा रहे ट्रक से बास की भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर में बस पर सवार पलरा गांव की सायमा बेगम पत्नी मो. शमीम उसकी बेटी, व पड़ोसन रेहाना बेगम पत्नी जावेद तथा पश्चिमशरीरा निवासी राम कृपाल और पूरबशरीरा गांव की रामरती पत्नी रामबली घायल हो गई।
हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन जुटे लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय निजी क्लीनिक पहुंचाया। जहां से इलाज कराने के बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस पर 14 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।

Uncontrolled car thrashes competitor student riding bike, dies- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें