क्षेत्र के नईम मियां का पूरा के पास शनिवार दोपहर सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक का दायां पैर टूट गया। चरवा कोतवाली के फरीदपुर गांव के मजरा मेडुआपर निवासी शुभम पुत्र अशोक कुमार शनिवार दोपहर घरेलू सामान खरीदने बाइक से मनौरी बाजार जा रहे थे। जैसे ही वह नईम मियां का पूरा के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी चायल में भर्ती कराया। घायल के परिजनों ने थाने में घटना की तहरीर दी है।