बारा गांव के समीप हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
- फोटो : :पदक के साथ यूपी टीम में शामिल सैफई कॉलेज के खिलीड़ी ।
कौशाम्बी कोतवाली के बारा गांव स्थित अमृत सरोवर के पास बुधवार दोपहर बेकाबू कार तालाब के दो पिलर तोड़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। एयरबैग खुलने से कार सवार चारों युवक बाल-बाल बच गए। जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बारा-मेंडुवा संपर्क मार्ग पर बुधवार दोपहर तीन बजे मकदूमपुर ढोकसहा की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और अनियंत्रित होकर तालाब के पिलर व बरमबाबा के चबूतरे से टकराते हुए स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा भिड़ी।
सामने बाग में बैठे भोला यादव, खुद्दा यादव रिंकू यादव, नितिन कुमार ने बताया कि कार में चार युवक सवार थे। वह पूरी तरह से नशे में धुत थे। जोरदार टक्कर लगने से कार का एयर बैग खुल गया। इस कारण चारों युवक बाल-बाल बच गए।
हादसे के बाद चारों कार छोड़कर फरार हो गए। ग्राम प्रधान अजय सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही फरार युवकों की तलाश तेज कर दी है।