फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से बेकाबू हुआ ट्राला पलटा, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के भौंतर मोड़ के समीप हाईवे पर मंगलवार दोपहर टायर फटने से बेकाबू हुआ ट्राला पलट गया। हादसे में ट्राला का चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद ट्राला में लदा कोयला सड़क पर फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए कानपुर-प्रयागराज मार्ग पर जाम लग रहा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को इलाज के लिए अजुहा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

राजस्थान के गोपीआना अजमेर निवासी गिरधारी चौधरी ट्राला में कोयला लादकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह भौंतर के पास पहुंचा तभी ट्राला में आगे के दो टायर फट गए। इससे ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्राला पलटते ही गिरधारी केबिन में फंस गया और सड़क पर कोयला फैल गया। घटना देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गिरधारी को केबिन से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। क्रेन की मदद से ट्राला को सड़क किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें