फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रेलर ने मां-बेटे को कुचला डाला

विज्ञापन
Uncontrollable trailer crushed mother-son - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कौशाम्बी में बेकाबू ट्रेलर ने मां-बेटे को कुचला डाला
विज्ञापन

हादसे में एक बेटा घायल, आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग किया जाम
सैनी कोतवाली इलाके के त्रिलोकपुर गांव में बुधवार रात हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में बुधवार रात बेकाबू ट्रेलर ने डिवाइडर तोड़ते हुए घर के बाहर सो रहे मां-बेटे को कुचल दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में मृतका का एक बेटा घायल हो गया। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे बाद घटनास्थल पहुंची ने पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आवागमन सामान्य कराया।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर निवासी केसलाल पेशे से राजगीर है। बुधवार रात वह और उसकी पत्नी कौशल्या देवी (47) बेटे राजन (18) व रावेंन्द्र (22) घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे बेकाबू ट्रेलर का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर डिवाइडर तोड़ते हुए कौशल्या तथा राजन को कुचल दिया। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चपेट में आने से रावेंद्र घायल हो गया। बताया जाता है कि दुर्घटना की जानकारी दिए जाने के बाद भी काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। फिर कार्रवाई का आश्वासन देकर लाश कब्जे में लेते हुए जाम खत्म कराया। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें