फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू टैंकर ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू टैंकर ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन

करारी कोतवाली के म्योहर गांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
म्योहर। करारी कोतवाली के म्योहर गांव में शनिवार रात सड़क किनारे घर के सामने चारपाई पर सो रहे एक युवक को बेकाबू टैंकर ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूर की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

म्योहर निवासी बुधराम (45 वर्षीय) पुत्र रामदास मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। शनिवार की शाम वह सड़क किनारे स्थित देहरी के सामने चारपाई पर लेटा था। रात तकरीबन साढ़े सात बजे बिंदकी से बैरागीपुर जा रहा तेज रफ्तार टैंकर अचानक ब्रेकर पड़ने से अनियंत्रित होकर चारपाई पर सो रहे बुधराम को कुुचल दिया। चीखपुकार सुन जुटे ग्रामीणों ने चालक समेत टैंकर पकड़ने के साथ ही सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। वक्त पर एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने गंभीर रूप से जख्मी मजदूर को पिकअप से अस्पताल भेजा। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल बुधराम की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने चालक समेत टैंकर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें