फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कंटेनर ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू कंटेनर ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंदा, मौत
विज्ञापन

अजुहा कस्बे में भोला चौराहे के समीप रविवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। स्थानीय कस्बा स्थित भोला चौराहे के समीप रविवार सुबह एक बेकाबू कंटेनर ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। सीएचसी कड़ा से जिला अस्पताल लाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के घोष थाना स्थित काशीदासपुर टिकरी गांव का अब्दुल वहाब (68) किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। रविवार सुबह वह साइकिल से किसी काम से अजुहा आया था। अजुहा कस्बे में भोला चौराहे के समीप पीछे से आए कंटेनर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अब्दुल वहाब गिर गए। इस दौरान कंटेनर रौंदते हुए गुजर गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अब्दुल वहाब को एंबुलेंस से सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। यहां लाते वक्त रास्ते में उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें