फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू कार ठेले से भिड़ी, दंपती समेत चालक घायल

Sun, 12 May 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
काजीपुर के समीप हादसे के बाद जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
चायल। संदीपनघाट कोतवाली के काजीपुर के समीप शनिवार दोपहर बेकाबू कार सड़क किनारे ठेले से भिड़ गई। हादसे में ठेले पर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि कार सवार दंपती समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के निजामपुर पुरैनी गांव निवासी आशीष कुमार अपनी पत्नी सुनीता के साथ कार से कोखराज के कल्यानपुर गए थे। वहां से घर लौटने के दौरान कल्यानपुर निवासी साथी जय प्रकाश कार चला रहे थे। काजीपुर चौराहे के पास किसी वाहन को बचाने के चक्कर में बेकाबू हुई कार हुसैनमई गांव निवासी मनोज प्रजापति के जूस के ठेले से भिड़ गई। हादसे में कार सवार तीनों लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें