फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 12 May 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मादपुर गांव में अरविंद पटेल की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली के एयरफोर्स मनौरी गेट के समीप शनिवार भोर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। युवक की मौत से परिजनों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

मादपुर गांव निवासी अरविंद पटेल (36) किसानी के अलावा सब्जी बेचने का भी काम करते थे। शनिवार भोर वह बाइक से मुंडेरा मंडी सब्जी लेने जा रहे थे। जैसे ही वह एयरफोर्स मनौरी गेट के समीप पहुंचे, इसी बीच पीछे से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस अरविंद को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले गई। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना में अरविंद के भाई की तहरीर पर पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मादपुर गांव में अरविंद पटेल की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें