फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कमाई कर घर लौट रहे चाचा-भतीजे को बदमाशों ने पीटकर लूटा

Fri, 15 Nov 2024 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा के रायभान का पूरा मोड़ के समीप बुधवार रात मजदूरी कर घर लौट रहे चाचा-भतीजे की पिटाई कर बदमाशों ने नकदी-मोबाइल लूट लिया। चीख-पुकार सुनकर वहां जुटे राहगीरों के ललकारने पर बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस बाइक कब्जे में लेकर लुटेरों तलाश कर रही है।
विज्ञापन


काजू गांव निवासी बैजू के मुताबिक उसका बेटा आशीष कुमार और भतीजा छोटू प्रयागराज में मजदूरी करते हैं। दोनों रोज घर से ही आते-जाते हैं। बुधवार की रात करीब दस बजे ऑटो नहीं मिलने पर वह दोनों मनौरी से पैदल ही घर की तरफ जा रहे थे।
पीड़ितों के मुताबिक रायभान का पूरा मोड़ के समीप बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने आशीष के जेब में रखे पांच हजार रुपये और मोबाइल व छोटू से की जेब से तीन हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

आरोप है कि लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने बेल्ट से दोनों की पिटाई की। वे चीखने लगे तो राहगीरों ने बदमाशों को ललकारा। इस पर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। पीड़ितों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी।
जानकारी पाकर पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर छूटी बदमाशों की बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है। माना जा रहा है कि बाइक भी चोरी या लूट की हो सकती है, शायद इसीलिए बदमाश इसे छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें