फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल में बनेगी अल्ट्रा मॉडल मछली मंडी: डॉ. संजय

Sun, 10 Sep 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को चेक वितरित करते मत्स्य विभाग के मंत्री
विज्ञापन
प्रयागराज मंडल में बनेगी अल्ट्रा मॉडल मछली मंडी: डॉ. संजय
विज्ञापन

कौशाम्बी जिले में मत्स्य विभाग ने की तीन सौ गुना प्रगति
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कबीना मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि प्रयागराज मंडल में अल्ट्रा मॉडल मछली मंडी का निर्माण कराया जाएगा। जिले में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं हैं। यहां मछली उत्पादन तीन सौ गुना तक बढ़ा है।
प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने शनिवार को कलक्ट्रेट में मत्स्य पालन को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। कहा जिले को मत्स्य पालन के क्षेत्र में बढ़ाया जाएगा और चंदौली जिले की तर्ज पर प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत प्रयागराज मंडल में अल्ट्रा मॉडर्न फिश मंडी का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को चेक और प्रमाण पत्र भी वितरित किए। केसीसी के तहत रामचंद्र निषाद, शिव गणेश निषाद, शंकर लाल को मौके पर लाभांवित किया गया। मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के तहत धर्मेंद्र कुमार निषाद, राजकुमार निषाद, यशवंत निषाद, फूलचंद निषाद, दीपचंद निषाद, नवल किशोर निषाद व अवधेश कुमार निषाद को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान उप निदेशक मत्स्य प्रयागराज विजय पाल, मत्स्य विकास अधिकारी सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
प्रभु श्रीराम के साथ निषाद राज की भव्य प्रतिमा तैयार
पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि प्रयागराज में भगवान श्रीराम और महाराजा गुह्यराज निषाद की 56 फीट की भव्य प्रतिमा बनकर लगभग तैयार हो चुकी है। उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा जा चुका है। पीएम कार्यालय की तरफ से जानकारी मांगी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसका उद्घाटन पीएम करेंगे।
विज्ञापन



मछुआ समाज के लिए लागू योजनाओं की दी जानकारी
मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मछुआ समुदाय के लिए केंद्र और प्रदेश ने सरकार विभिन्न प्रकार की लाभकारी योजनाओं को बनाकर काम किया है। समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास जारी है। जिसका परिणाम है कि पीएम मत्स्य संपदा योजना, पीएम मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (मत्स्य पालन के लिए), मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज वोट योजना, मछुआ कल्याण कोष की स्थापना का काम हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें