फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुनबे को जिंदा जलाने की कोशिश, थाने पर दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुनबे को जिंदा जलाने की कोशिश, थाने पर दी तहरीर
विज्ञापन

पिपरी के तिलगोड़ी गांव में शनिवार रात रंजिशन घर में लगाई आग
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी के तिलगोड़ी गांव में दबंग पड़ोसी ने एक घर में आग लगा दी। गनीमत रही कि तपिश से घर के अंदर सो रहे लोगों की नींद खुल गई। सभी शोर मचाते हुए बाहर भागे। आग बुझाने से पहले गृहस्थी राख हो चुकी थी। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दिया है।
तिलगोड़ी गांव निवासी राजकली पत्नी नत्थू लाल ने पिपरी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पड़ोसी उसके परिवार से रंजिश रखता है। शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी घर में आया और आग लगा दिया। आग की तपिश से नींद खुल गई। सभी लोग बाहर भागे। शोर पर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। आग बुझाया। इससे पहले गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोप की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
एसपी ने दिया जांच का आश्वासन
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के नरेंद्रबारा गांव में रंजिश में एक मैजिक (चारपहिया वाहन) को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। नरेंद्र बारा गांव निवासी जयसिंह यादव पुत्र राम सूरत यादव का आरओ वॉटर प्लांट है। क्षेत्र में वह अपनी मैजिक से आरओ वाटर की सप्लाई करते हैं। बताया जाता है कि 13 मार्च को ड्राइवर सुनील यादव पुत्र विनोद कुमार गाड़ी में पानी लेकर सप्लाई के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव में ही एक कुत्ते पर वाहन चढ़ गया। इससे कुत्ता जख्मी हो गया। आरोप है कि इस दौरान मौके पर मौजूद गांव के ही एक व्यक्ति ने फावड़े से गाड़ी और चालक पर हमला बोल दिया। चालक तो हमले में बच गया, लेकिन गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित की शिकायत पर एसपी प्रदीप गुप्ता ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें