फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नकल की आशंका में परीक्षा निरस्त, केंद्र डिबार

Thu, 08 Feb 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/सरायअकिल। बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन सामूहिक नकल की आशंका में एक केंद्र की परीक्षा निरस्त करने और सेंटर डिबार करने की संस्तुति की गई। कार्रवाई से नकल माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं सख्ती के चलते बुधवार को भी तकरीबन छह हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी प्रथम प्रशभन पत्र की परीक्षा थी। डीएम मनीष कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ हीरालाल के साथ ही सभी जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा का जायजा लेते रहे। डीआईओएस सत्येंद्र सिंह के सचल दस्ते ने भी रानी देवी उमावि बरई बंधवा, देवराज सिंह इंटर कालेज (इंका) मुरादपुर, स्व. राम मनोहर इंका तिल्हापुर, शिवाजी इंका नेवादा तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज म्योहर का निरीक्षण किया। तकरीबन 9.30 बजे सरदार बल्लभ भाई पटेल इंका म्योहर पहुंचे डीआईओएस को निरीक्षण में केंद्र के सभी सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। कक्षों में परीक्षार्थी शोर मचा रहे थे। बताया गया कि बिजली नहीं होने से सीसीटीवी कैमरे बंद थे। यहां जेनरेटर की भी व्यवस्था नहीं थी। डीआईओएस का कहना है कि कैमरे बंद होने से सामूहिक नकल की आशंका में केंद्र की परीक्षा निरस्त करने और सेंटर को डिबार करने की संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें